newsदेशराज्य

हरियाणा में बना देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला, खर्च जानकर दंग रह जाएंगे आप; 30 मजदूरों को बनाने में लगे इतने दिन

Haryana News देशभर में 24 अक्टूबर को विजयादशमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसी बीच हरियाणा के पंचकूला के शालीमार मैदान में देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। इस पुतले की ऊंचाई 171 फुट है। जिसे 18 लाख रुपये की कीमत से बनाया गया है। इसे बनाने में 25 से 30 मजदूर लगे थे।

HIGHLIGHTS

  1. हरियाणा में बना देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला
  2. पुतला में लगे हैं, इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट
  3. पुतले को 18 लाख रुपये की लागत से बनाया गया

विजयादशमी या दशहरा समारोह से पहले हरियाणा के पंचकूला के शालीमार मैदान में साल के सबसे ऊंचे रावण का अनावरण किया गया है। 171 फीट ऊंचे रावण के पुतले को 18 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। पुतला बनाने में लगभग तीन महीने और लगभग 25-30 मजदूर लगे।

पुतला बनाने वाले तेजिंदर सिंह चौहान बताते हैं कि “यह काम मुझे माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सौंपा गया है। इस काम में मेरे 25 से 30 मजदूर लगे हुए हैं। हम तीन महीने से यह रावण बना रहे हैं। हमने यह रावण मखमली कपड़े से बनाया है और इसे जलाना है।”

पुतला में लगे हैं, इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट

उन्होंने बताया, “यहां 12 इलेक्ट्रिक प्वाइंट हैं जो रिमोट कंट्रोल के जरिए काम करेंगे। ये इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट रावण के अंदर लगाए गए हैं और पुतला जलाने में मदद करेंगे। रिमोट दबाते ही रावण के सिर से लेकर पेट तक आग की लपटें उठने लगेंगी।”

यह त्योहार रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीकइस वर्ष, विजयादशमी या दशहरा 24 अक्टूबर को है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक है। इस बीच, जैसे ही नवरात्रि उत्सव अपने नौवें दिन में प्रवेश कर गया है, देश भर के भक्त उत्सव में डूबे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *