newsदेश

आदमपुर के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई आज भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामेंगे। उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद  विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था वहीँ  उनके साथ उनके पुत्र भव्य बिश्नोई, मां जसमा देवी व पत्नी रेणुका बिश्नोई भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। कुलदीप ने साफ कर दिया है कि आगे की राजनीति वे और उनके पुत्र करेंगे। उनकी पत्नी रेणुका चुनाव नहीं लड़ेंगी। वहीँ  भाजपा में शामिल होने की बात पर कुलदीप ने कहा कि कांग्रेस अब सिद्धांतों से भटक गई है। चाटुकारों की पार्टी बनकर रह गई है। ऐसे लोग पार्टी को चला रहे हैं, जिन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़े। अगर लड़े भी तो आज से तीस साल पहले। पूरे देश में गलत फैसले लिए जा रहे हैं। कुलदीप ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह से खत्म होने जा रही है। मैने नैतिकता, ईमानदारी और सिद्धांतों की राजनीति की है। मेरे दामन पर कभी कोई दाग नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *