newsदेश

Parliament Monsoon Session : अमित शाह बोले- संसद कोई भी कानून ला सकती है दिल्ली अध्यादेश बिल 2023 लोकसभा में पेश,

 संसद के मानसून सत्र (Monsoon Session) का आज नौवां दिन है।

पिछले आठ दिनों की तरह आज भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा, जिसके चलते लोकसभा दोपहर दो बजे तक और राज्यसभा  दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू हुई तो केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 (GNCT Amendment bill 2023) को पेश किया। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया, जिसके सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष मणिपुर हिंसा (Manipur Violence) पर लगातार दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से सदन में आकर जवाब देने की मांग कर रहा है।

National Capital Territory of Delhi (Amendment) Bill, 2023 पर Amit Shah क्या बोले?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जीएनसीटी (संशोधन) विधेयक 2023 पर बोलते हुए कहा कि संविधान ने सदन को दिल्ली राज्य के संबंध में कोई भी कानून पारित करने की शक्ति दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने स्पष्ट कर दिया है कि संसद दिल्ली राज्य के संबंध में कोई भी कानून ला सकती है।सभी आपत्तियां राजनीतिक हैं। कृपया मुझे यह विधेयक लाने की अनुमति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *