newsदेशशिक्षा

आराम पर प्रज्ञान चांद के अनसुलझे रहस्यों से पर्दा उठाकर गहरी नींद में रोवर और लैंडर

Chandrayaan-3 Mission चांद के दक्षिणी ध्रुव पर फिलहाल रात है और तापमान माइनस 200 तक पहुंच चुका है। इसरो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए जानकारी दी कि प्रज्ञान रोवर और लैंडर विक्रम स्लिप मोड में जा चुके हैं। भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे विक्रम लैंड को स्लीप मोड में भेजा गया।

चांद पर पहुंचने के बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने सामान्य ढंग से अपने काम को अंजाम दिया। चांद पर पहुंचने के तकरीबन 10 दिनों के बाद प्रज्ञान रोवर और लैंडर विक्रम गहरी नींद में सो गए हैं।

HIGHLIGHTS

  1. विक्रम लैंडर को सोमवार को स्लीप मोड में भेजा गया।
  2. पेलोड को स्विच ऑफ कर दिया गया है।
  3. दक्षिणी ध्रुव पर तापमान माइनस 200 तक पहुंच चुका है।

लैंडर की फिर से हुई सॉफ्ट लैंडिंग

वहीं, सोमवार को इसरो ने एक वीडियो जारी कर बताया कि विक्रम लैंडर ने अपना ‘हॉप एक्सपेरिमेंट’ सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसरो ने जानकारी दी कि कि रोवर के स्लीप मोड पर जाने के बाद कंट्रोल रूम के कमांड पर, विक्रम लैंडर के इंजन को दोबारा से चालू किया गया और उसे 40 सेमी ऊपर उठाया गया, इसके बाद अपनी जगह से 30 – 40 सेमी दूर लैंडर ने फिर से सॉफ्ट लैंडिंग की। दरअसल, इस प्रक्रिया का मतलब है कि लैंडर ने सफलतापूर्वक अपना काम कर लिया है।

Chandrayaan-3 Mission:

🇮🇳Vikram soft-landed on 🌖, again!

Vikram Lander exceeded its mission objectives. It successfully underwent a hop experiment.

On command, it fired the engines, elevated itself by about 40 cm as expected and landed safely at a distance of 30 – 40 cm away.… pic.twitter.com/T63t3MVUvI

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *