newsमनोरंजन

बेटी मालती मेरी के लिए Priyanka Chopra छोड़ सकती हैं करियर या देश

Priyanka Chopra On Daughter Malti प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि वह अपनी बेटी मालती मेरी के लिए देश और करियर छोड़ देंगी। उनके माता-पिता ने भी ऐसा ही किया था। Priyanka Chopra On Daughter Malti: प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के माध्यम से मां बनी है। उन्हें मालती नाम की एक बेटी हुई है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह अपनी बेटी मालती मेरी के लिए अपने करियर को छोड़ सकती है। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके पिता बरेली से मुंबई सिर्फ उनके लिए शिफ्ट हुए थे।

प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के माध्यम से जनवरी 2022 में मां बनी है

प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के माध्यम से जनवरी 2022 में मां बनी है। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी बेटी की झलक शेयर करती रहती है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि किस प्रकार उनके माता-पिता उनके लिए बरेली से मुंबई शिफ्ट हुए। उन्होंने यह भी कहा कि वे उनके नक्शे कदम पर चलते हुए बेटी के लिए अपना करियर छोड़कर दूसरे देश शिफ्ट हो सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता ने उनके लिए बहुत त्याग किया है

फेमिना मिस इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि उनके माता-पिता ने उनके लिए बहुत त्याग किया है। वह उनके लिए सब कुछ छोड़कर मुंबई चले गए। तब वह 17 वर्ष की थी। उनके पिता ने बरेली में प्राइवेट प्रैक्टिस शुरू ही की थी। उन्होंने अपना हॉस्पिटल बनाया था। उनकी मां तक 40 की उम्र में थी। हालांकि, बेटी के करियर के लिए वे सब कुछ समेटकर मुंबई चले गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *