देशराज्य

राहुल गए विदेश तो प्रियंका ने संभाला मोर्चा

दिल्ली – प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार को किसानों की आवाज़ सुननी चाहिए। ये कहना कि ये राजनीतिक साजिश है ये एकदम गलत है। जिस तरह के लफ़्ज ये किसानों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं ये पाप है। किसानों से बात करनी चाहिए और कानून वापस लेने चाहिए। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के स्थापना दिवस से ठीक एक दिन पहले अपनी व्यक्तिगत यात्रा पर विदेश चले गए हैं।

किसान आंदोलन के बीच इस तरह राहुल गांधी के विदेश जाने पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। राहुल की अनुपस्थिति में उनकी बहन और कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रियंका गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर किसान आंदोलन को लेकर बड़ा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा, “सरकार को किसानों की आवाज़ सुननी चाहिए। ये कहना कि ये राजनीतिक साजिश है ये एकदम गलत है। जिस तरह के लफ़्ज ये किसानों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं ये पाप है। किसानों से बात करनी चाहिए और कानून वापस लेने चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *