Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u709339482/domains/mobilenews24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
news

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वस्त्र और परिधान उद्यमियों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री ने वस्त्र और परिधान उद्यमियों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए किया आमंत्रित

दिल्ली में टेक्सटाइल राउण्ड टेबल कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन राज्य की औद्योगिक नीति ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस को देती है बढ़ावा
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में आयोजित टेक्सटाइल राउण्ड टेबल कॉन्फ्रेंस में देश के प्रमुख उद्यमियों से मध्यप्रदेश में निवेश के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उद्यमियों को आगामी 11 और 12 जनवरी 2023 को इंदौर में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया और प्रदेश में वस्त्र और परिधान क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया की मध्यप्रदेश में समृद्ध जल संपदा, वन संपदा, खनिज संपदा और कृषि संपदा रही है। दृंढ इच्छाशक्ति के साथ मध्यप्रदेश में आज परिवहन और ऊर्जा अधोसंरचना का उत्तम विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि देश की जीडीपी में मध्यप्रदेश का योगदान 3.6% से बढ़कर 4.6% हो गया है। इस वर्ष मध्यप्रदेश की वर्तमान मूल्य पर विकास दर 19.76% रही है जो देश में सर्वाधिक है। प्रदेश में सिंचित क्षेत्र साढ़े सात लाख हेक्टेयर से बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर हो गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश इन्वेस्टर फ्रेंडली प्रदेश है जहां औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने के सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रदेश में उद्योग स्थापना के लिए पर्याप्त लैंड बैंक है। यहां 24*7 बिजली उपलब्ध है जिसमे पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा जैसी नवीकरणीय बिजली उत्पादन को अधिक महत्व  दिया जा रहा है। रीवा में सबसे बड़ा 750 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित है। अब ओंकारेश्वर डैम मेंर 600 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनाया जा रहा है। सिंगापुर की सहायता से ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना सहित कौशल विकास के विभिन्न कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश शांति का टापू है जहां सब और समरसता है।

बैठक को प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश उद्योग स्थापना के लिए हर तरह से अनुकूल राज्य है।राज्य की औद्योगिक नीति ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस को बढ़ावा देती है।

औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार ने बैठक में प्रजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित प्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य की जानकारी दी। बैठक में  उद्योग संवर्धन और अंतरिक व्यापार विभाग के सचिव श्री अनुराग जैन,  वस्त्र मंत्रालय सचिव श्री उपेन्द्र प्रसाद सिंह सहित केंद्र शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

उपस्थित उद्यमियों ने मध्य प्रदेश में भूमि आवंटन और मंजूरियों की गति, प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया, उत्तम उद्योग अधोसंरचा जैसी सुविधाओं के लिए धन्यवाद देते हुए प्रदेश में व्यापार करने की सुगमता की प्रशंसा की। उपस्थित उद्यमियों ने प्रदेश के उद्योग परिदृश्य में सुधार के सुझाव भी दिए।

 

दिल्ली, 20.10.2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *