news

Telangana: भाजपा विधायक टी राजा गिरफ्तार, पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी करने का आरोप है। राजा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की थी। उनका यह पोस्ट वायरल हो गया और उनके द्वारा की गई टिप्पणी के बाद हैदराबाद में देर रात कई जगह विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद राजा सिंह के खिलाफ धारा 295 (ए), 153 (ए) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. हैदराबाद के डीसीपी दक्षिण क्षेत्र पी साई चैतन्य ने ये जानकारी दी. दूसरी ओर, राजा सिंह के बयान के खिलाफ मुस्लिम संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है.

इससे पहले टी राजा सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को भी कथित तौर पर धमकी दी थी। उन्होंने उनके शो को भी रद्द करने की मांग की थी। शुक्रवार को जब टी राजा मुनव्वर फारूकी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *