news

उप प्राचार्य श्रीमती नीलम कुमारी सदस्य एवं प्राचार्य डी.के. झा सचिव उपस्थित थे द्यालय में 200 मीटर टेªक का निर्माण एवं प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया।kopmkkkknk

विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सदस्य, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण सदस्य, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सहरसा सदस्य, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय, सहरसा सदस्य, मनोज कुमार अभिभावक सदस्य, सविता कुमारी अभिभावक सदस्य, उप प्राचार्य श्रीमती नीलम कुमारी सदस्य एवं प्राचार्य डी.के. झा सचिव उपस्थित थे। सर्वप्रथम प्राचार्य के द्वारा जिला पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत विगत वर्ष की उपलब्धियों से अध्यक्ष महोदय को अवगत कराते हुए सभी सदस्यों का परिचय कराया गया। विगत वर्ष 2022 में दसम वर्ग शत प्रतिशत सफलता प्रथम श्रेणी 99 प्रतिशत रहा। 2022 में द्वादस वर्ग का सफलता शत प्रतिशत प्रथम श्रेणी 95 प्रतिशत रहा। दक्षता स्काॅलरशिप में द्वादस के दस बच्चों का चयन हुआ। आर्ट इन एज्युकेशन के तहत संभाग स्तर पर द्वितीय स्थान एवं स्काॅट गाइड एवं एन.सी.सी. का सफल संचालन किया गया। विद्यालय में 200 मीटर टेªक का निर्माण एवं प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया। इसके अलावे विद्यालय सौंदर्यीकरण भी किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की कतिपय कठिनाईयों का भी उल्लेख हुआ। जिसमें चाहार दीवारी की उंचाई, आंतरिक सड़कों का रख-रखाव, विद्यालय के वर्ग कक्ष की कमी, पक्के नाले एवं सोख्ता का निर्माण, हाईमास्क लाईट की व्यवस्था एवं बच्चों के बीच मोबाइल फोन के बढ़ते शौक (जो कोविड के दौरान ज्यादा पनपा है) पर चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने एक-एक समस्याओं को सुना विचार विमर्श करने के उपरांत यथोचित कारवाई के निर्देश दिये। साथ हीं सभी सदस्यों ने छात्रावास, भोजनालय एवं विद्यालय के 30 एकड़ में फैले कैम्पस का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *