‘रूस के प्रति निष्ठावन रहने की शपथ लें वैगनर ग्रुप के लड़ाके’, वैगनर ग्रुप को कब तक शांत रख पाएंगे पुतिन?
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की एक विमान हादसे में मौत हो गई है। येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को रूस के प्रति निष्ठावान रहने का निर्देश दिया है। पुतिन ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से इस आदेश पर हस्ताक्षर किए है।
पुतिन ने आदेश पर किया हस्ताक्षर
पुतिन ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति जताई संवेदना
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्होंने प्रिगोझिन के बारे में बात की। उन्होंने जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि इस हादसे में प्रिगोझिन की मौत हो गई है। रूसी राष्ट्रपति ने प्रिगोझिन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ गंभीर गलतियां भी की थीं।
पश्चिमी देशों के नेताओं ने पुतिन पर उठाए सवाल
वहीं, पश्चिमी देशों के राजनेताओं का मानना है कि पुतिन ने सेना के नेतृत्व के खिलाफ 23-34 जून को विद्रोह शुरू करने के लिए प्रिगोझिन को दंडित करने के लिए उन्हें मारने का आदेश दिया था। जो साल 1999 में पुतिन के सत्ता में आने के बाद से उनक शासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती थे।
क्रेमलिन ने पश्चिमी देशों के आरोपों को किया खारिज
हालांकि, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को इन आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि इस जैसे कई अन्य आरोप झूठे हैं। अब इस विमान दुर्घटना और येवगेनी प्रिगोझिन सहित विमान के यात्रियों की दुखद मौतों को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। बेशक, पश्चिम में यह सभी अटकलें एक प्रसिद्ध दृष्टिकोण से पेश की गई हैं।
रूसी जांचकर्ताओं ने शुरू की घटना की जांच
उन्होंने कहा कि यह सब बिल्कुल झूठ है और यहां इस मुद्दे को कवर करते समय अपने आप को तथ्यों पर आधारित करना आवश्यक है। अभी तक बहुत सारे तथ्य नहीं हैं। बता दें कि रूसी जांचकर्ताओं ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्हें क्या संदेह है कि विमान अचानक आसमान से नीचे कैसे गिर गया। उन्होंने मलबे से बरामद 10 शवों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि की है।