newsराशिफल

Chanakya Niti: बनना चाहते हैं जीवन में सफल इंसान, तो इन 3 लोगों से रहें हमेशा दूर

Chanakya Niti: आधुनिक समय में हर कोई अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करना चाहता है। इसके लिए कुछ लोग कड़ी मेहनत करते हैं, तो कुछ लोग शॉट कट अपनाते हैं। जानकारों की मानें तो शॉट कट से अल्पकालीन सफलता मिलती है। वहीं, मेहनत करने वाले लोगों को दीर्घकालीन सफलता मिलती है। इसमें स्थिरता भी रहती है। अतः सत्य के मार्ग पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए। इस मार्ग पर सफर करना आसान नहीं होता है, लेकिन जीवन का आनंद तो सत्य मार्ग पर चलने से ही मिलता है। इस मार्ग पर चलने से सफलता एक दिन जरूर मिलती है। आचार्य चाणक्य ने भी अपनी रचना नीति शास्त्र में सफलता के बारे में विस्तार से बताया है। अगर आप भी अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो इन 3 लोगों से हमेशा दूर रहें। ये लोग सफलता में बाधक होते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

आचार्य चाणक्य के विचार

– आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवन में विषम परिस्थिति से गुजरने वाले लोगों की मदद करनी चाहिए। हालांकि, ऐसे लोगों की कभी मदद न करें, जो दुख के दलदल से निकलने की कभी कोशिश न करें। ऐसे लोगों की मदद करना व्यर्थ है। ये लोग हमेशा अपनी जिंदगी को लेकर रोते रहते हैं। इन लोगों के साथ रहने से व्यक्ति खुद भी दुखी रहने लगता है। ऐसे लोग किस्मत, कुंडली और हाथों की लकीरों को कोसते रहते हैं। अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो ऐसे लोगों से दूर रहें।

– आचार्य चाणक्य की मानें तो जीवन में सफल होने के लिए व्यक्ति को सर्वगुण संपन्न और योग्य महिला से शादी करनी चाहिए। पति और परिवार की तरक्की और उन्नति में धर्मपत्नी अहम भूमिका निभाती है। झगड़ा करने वाली, झूठ बोलने वाली और धोखा देने वाली महिला के साथ रहना सेहत, करियर और कारोबार के लिए सही नहीं होता है। ऐसी महिला के साथ रहने पर व्यक्ति हर समय मानसिक तनाव में रहता है। इससे करियर और कारोबार पर बुरा असर पड़ता है।

– आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवन में सफल होना है, तो मूर्खों की संगति कभी न करें। ऐसे लोगों की संगति ठीक नहीं है। इन लोगों के साथ रहना मतलब मुसीबत को गले लगाने जैसा है। वहीं, भूलकर भी कभी मूर्खों को उपदेश न दें। इससे मूर्ख में कोई बदलाव नहीं होता है, बल्कि अपना समय बर्बाद होता है। ऐसे लोग सफलता में बाधक बनते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *