newsराज्य

कर्नल मनप्रीत सिंह: उपराज्यपाल ने श्रद्धाजंलि दी, बेटे ने सैल्यूट दिया

चंडीगढ़। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह को आज अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कर्नल मनप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कर्नल मनप्रीत सिंह की अंतिम यात्रा में सारे गांव के लोग शामिल हुए । इस दौरान सारे लोग मनप्रीत सिंह अमर रहे के नारे लगा रहे थे।

6 साल के बेटे ने किया सैल्यूट

शहीद का पार्थिव शरीर जैसी ही मोहाली स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचा उनके 6 साल के बेटे ने उन्हें सैल्यूट किया। इस दौरान उनका बेटा सेना की वर्दी में था। जैसे ही बेटे ने पिता को सैल्यूट किया वहां खड़े लोगों की आंखे नम हो गयी।  इसके अलावा उनकी पत्नी जगमीत कौर ने हाथ जोड़कर उन्हें अंतिम विदाई दी।  बता दें, कर्नल सिंह ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों से लड़ते हुए ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे।

2003 में बने थे कर्नल

मनप्रीत सिंह साल 2003 में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने थे। इसके बाद साल 2005 में उन्हें कर्नल के पद पर पदोन्नति मिली। मनप्रीत ने देश के दुश्मनों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए कई अभियानों को नेतृत्व किया था। उनके छोटे भाई संदीप सिंह ने बताया कि कर्नल मनप्रीत सिंह को साल 2019 से 2021 तक के लिए सेना में सेकंड इन कमांड के तौर पर तैनाती मिली थी। इसके बाद उन्होंने कमांडिंग अफसर के रूप में भी काम किया।

तीन पीढ़ियों ने की है सेवा

बता दें कि कर्नल मनप्रीत सिंह की तीन पीढ़िया देश की सेवा कर चुकी है। उनके दादा शीतर सिंह, पिता लखमीर सिंह और चाचा रणजीत सिंह भी भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके थे। मनप्रीत सिंह के पिता ने सेना से रिटायर होने के बाद पंजाब विश्वविद्यालय में सुरक्षा सुपरवाइजर की नौकरी की। इसके बाद जब उनका निधन हुआ तो उनके छोटे बेटे संदीप सिंह को वहीं पर जूनियर असिस्टेंट की नौकरी मिल गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *