newsदेश

Delhi Murder Case: साहिल ने साक्षी पर किए थे ताबड़तोड़ 34 वार, बात करना बंद किया तो आरोपी पर हुआ खून सवार

स्वाति मालीवाल की आई प्रतिक्रिया

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली के शाहबाद डेयरी में एक नाबालिग मासूम लड़की को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की लड़की की सनसनीखेज हत्या ने सभी को दहला दिया है। साक्षी को मौत के घाट उतारने वाले को पुलिस ने बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उसने साक्षी को 34 बार चाकू से गोदा था। इसके बाद आरोपी ने उसके सिर को पत्थर से कुचला था।

पुलिस ने बुआ के घर से दबोचा

साक्षी की हत्या करने के बाद साहिल बुलंदशहर में रहने वाली बुआ के घर चला गया था। इसके मोबाइल की लोकेशन से पुलिस को पता लग गया था। वहां जाकर उनसे अपनी मां को फोन कर बताया कि वह बुआ के पास पहुंच गया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

सामना होते ही कर दी हत्या

संयुक्त आयुक्त विवेक किशोर का कहना है कि साहिल ने साक्षी पर चाकू से 34 वार किए थे। कई दिनों से साक्षी ने उससे बात करनी बंद कर दी थी। रविवार रात साहिल का लड़की से अचानक आमना-सामना हो जाने पर उसने चाकू निकाल बेरहमी से मारना शुरू कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *