newsदेशराज्य

तुर्की में भूकंप ने मचाई भारी तबाही

एजियन सागर में आए शक्तिशाली भूकंप ने तुर्की और यूनान में तबाही मचा दी है. रिक्टर स्केल पर 7 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र एजियन सागर में 16.5 किलोमीटर नीचे था। पश्चिमी तुर्की के इजमिर प्रान्त में भूकंप से भारी तबाही हुई है। जिस तरह की तस्वीरें आ रहीं हैं उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। भूकंप से बड़ी बड़ी इमारतें भरभरा कर ढह गयी हैं, भूकंप के बाद समुद्र के किनारे सूख गए, पानी गायब हो गया, सुनामी और बाढ़ भी आई है।

इज़मिर तुर्की का तीसरा सबसे बड़ा शहर है और यहां की आबादी 45 लाख है। इस शहर में 20 से ज्यादा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गयीं हैं। कितने लोग मलबे में फंसे हुए हैं अभी इसका भी सही सही पता नहीं चल पाया है।

तुर्की के सिगासिक कस्बे के एक पत्रकार ने बताया कि भूकंप से ज्यादा नुकसान पानी के वेग से हुआ है। एक गेस्ट हाउस में इतना पानी भर गया कि वहां मछलियां तैरने लगीं। इस कस्बे की दुकानें बाढ़ के पानी में डूब गयीं हैं। भूकंप से ऐसा सैलाब आया कि सड़कों पर फ्रिज, फर्नीचर, कारें बहने लगीं।

भूकंप के झटके पूर्वी यूनान के प्रायद्वीपों में भी महसूस किये गए। इसके अलावा राजधानी एथेंस में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। ग्रीस के समोस द्वीप में जान माल का नुक्सान हुआ है। यहां कई इमारतें ध्वस्त हो गयीं हैं। समोस द्वीप में अनेक प्राचीन इमारतों को भरी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *