newsदेश

, इतिहास की रचने की तैयारी में इसरो

आज दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर होगी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग

चंद्रयान-3 को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर चुका है। भारत की निगाहें इतिहास रचने पर टिकी होंगी। आज दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से रवाना किया जाएगा।
जिस घड़ी का बेसब्री से सभी भारतवासी इंतजार कर रहे थे, आखिर वह आ ही गई। अधूरा सपना पूरा करने के लिए चंद्रयान-3 आज उड़ान भरेगा। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हुई हैं।

ISRO Chandrayaan 3 Mission

ISRO Chandrayaan 3 Mission की सफलता से अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग (Moon Mission Landing) की महारत हासिल की है। इसरो ने कहा कि ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण के लिए 25.30 घंटे की उल्टी गिनती बृहस्पतिवार को शुरू हो गई।

ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा, दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।

चंद्रयान-3 वर्ष 2019 के ‘चंद्रयान-2’ का ही अगला चरण है। उस अभियान में जो लक्ष्य हासिल करने से भारत चूक गया था, उसे 23 अगस्त को चंद्रयान की चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग से पूरा कर लेगा। चंद्रयान-3 को आज दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा।

चंद्रयान-3 को फैट बॉय एलवीएम-3 (LVM3 launch LIVE) रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा। इसे श्रीहरिकोटा स्थित स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *