देशराज्य

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने ली जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पद की शपथ, कल पहुंचे थे श्रीनगर

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मनोज सिन्हा ने आज केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के नये उप राज्यपाल की शपथ ली. जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद मनोज सिन्हा यहां के दूसरे राज्यपाल है. केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद  गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का पहला उपराज्यपाल बनाया गया था. वहीं अब गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं बात अगर गिरीश चंद्र मुर्मू की करे तो उन्हें अब नया CAG घोषित किया गया है. आपको बता दे कि CAG  सरकार का चीफ ऑडिटर है.

ये भी पढ़े : दोपहर की ताजा खबरें. Mid Day News 7th August 2020

ये  राफेल से पहले अपनी कोयले की खदान के आवंटन, टेलीकॉम स्पेक्ट्रम आवंटन, अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट्स और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपनी रिपोर्ट के चलते काफी चर्चा में रहा है. वहीं जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय संचार मंत्री और और रेल राज्यमंत्री रह चुके हैं. मनोज सिन्हा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के काफी करीबी माने जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *