देशराज्य

रामविलास दास वेदांती ने लगाया आरोप

अयोध्या – उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा माफियाओं के चल कार्रवाई को देख कांग्रेस पार्टी अपने माफियाओं को बचाने की कोशिश करने का आरोप पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती ने लगाया है। दरसल बाहुबली मुख्तार अंसारी वर्तमान में पंजाब जेल में है जिन पर नित्यानंद राय की हत्या का आरोप भी है।उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी की पेशी को लेकर पंजाब जेल से लानी पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस को पंजाब पुलिस ने सौंपने से मना कर दिया था। जिसको लेकर पूर्व संसाद डॉ रामविलास दास वेदांती ने पंजाब के कांग्रेसी सरकार पर आतंकी संगठनों से जुड़े माफियाओं को बचाने का आरोप लगाया है।वही भाजपा के पूर्व सांसद डॉ राम विलास दास वेदांती ने कहा मुख्तार अंसारी आतंकवादी है मुख्तार अंसारी ने नित्यानंद राय की हत्या की है यह बात जगजाहिर है और हर कोई जानता है।

आतंकवादियों के संरक्षण के लिए कांग्रेस ने अपने कर्तव्य का और अपने धर्म का पालन किया है आतंकवादियों को कैसे बचाया जाए उसका पूरा प्रत्यन कांग्रेस ने किया है।आतंकवादी है मुख्तार अंसारी। आतंकवादियों की जान की रक्षा के लिए कांग्रेश उसको जानबूझकर आतंकवादी मुख्तार अंसारी को छोड़ना नहीं चाहती।
उत्तर प्रदेश में आतंकवादियों का कहीं ठिकाना नहीं है। कांग्रेस में आतंकवादी तुष्टीकरण की नीति पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से ही चली आ रही। उस नीति का पालन इंदिरा गांधी ने किया और अब उसी नीति का पालन कांग्रेस कर रही है। सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी और पी चिदंबरम के इशारे पर यह सबसे बड़ा आतंकवादी तुष्टीकरण की नीति कर रही है। पंजाब छत्तीसगढ़ और जहां जहां कांग्रेस की सरकार है वहां वहां आतंकवादियों की रक्षा की जा रही है|

आतंकवादियों को समाप्त करने के लिए मोदी जी और योगी जी ने जो संकल्प लिया था वह पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी कटिबद्ध है आतंकवाद मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त भारत कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का का जो संकल्प 2014 में जो मोदी जी ने लिया उसको हम लोग पूरा करना चाहते हैं। आतंकवादियों को बचाने के लिए कांग्रेस अपने-अपने जेलों आतंकवादियों को बिरयानी खिला रही है। ऐसा षड्यंत्र कांग्रेश पार्टी कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *