newsराशिफल

Shukra Gochar 2023: गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर शुक्र देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों पर होगी कृपा` जानिए किआ आप भी शामिल है

Shukra Gochar 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज यानि 30 मई 2023, मंगलवार के दिन शाम 07 बजकर 51 मिनट पर चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेंगे। शुक्र गंगा दशहरा के दिन राशि परिवर्तन करेंगे। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शुक्र ग्रह भोग-विलासिता, मान-सम्मान और प्रेम के कारक ग्रह हैं। जिस जातक की कुंडली में शुक्र की शुभ दृष्टि होती है, उन्हें भौतिक सुख, वैवाहिक जीवन में समृद्धि और धनलाभ की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, किन राशियों पर पड़ेगा शुक्र गोचर का शुभ प्रभाव

शुक्र गोचर 2023 से किन राशियों को मिलेगा लाभ?

मेष राशि- शुक्र ग्रह के गोचर से मेष राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस दौरान जातक को कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है और काम से अधिकारी प्रसन्न होंगे। आय में वृद्धि के भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। साथ ही घर में चल रहे तनाव दूर हो जाएंगे। इस दौरान पारिवारिक सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि- शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव मिथुन राशि पर पड़ सकता है। इस अवधि में आय में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, इसकी संभावना अधिक है। व्यापार में कुछ बदलावों से लाभ मिल सकता है। इसके साथ आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- इस राशि के 9वें भाव में शुक्र गोचर करेंगे। इस राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक क्षेत्र में उन्नति प्राप्त हो सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर जातक के कन्धों में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। विवाह के लिए योग्य साथी की तलाश कर रहे जातकों को इस अवधि में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि में शुक्र ग्रह के प्रवेश से मीन राशि के जातकों लाभ प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है और चल या अचल सम्पत्ति में निवेश के योग बन सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के भी संकेत मिल रहे हैं, जिससे आय में वृद्धि होगी। प्रेम क्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *