newsउपराष्ट्रपति चुनाव 2022देशविदेश

उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग शुरू हो गई है

आज उपराष्ट्रपति पद के लिए आज वोटिंग शुरू हो गई है जहाँ  NDA की ओर से जगदीप धनखड़ और विपक्ष की ओर से मार्गरेट अल्वा उम्मीदवार हैं।वहीँ  इस चुनाव में संसद के दोनों सदनों के सदस्य मतदान करेंगे और  आज  शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। ।सदन में दोनों सदनों को मिलाकर कुल 788 सदस्य हैं। आंकड़ों के हिसाब से जगदीप धनखड़ को बहुमत के आंकड़े 372 से काफी ज्यादा वोट मिलते दिख रहे हैं। यह आंकड़ा करीब 70 प्रतिशत के करीब रह सकता है। पिछले उपराष्ट्रपति चुनाव में एम वेंकैया नायडू को करीब 68 प्रतिशत वोट मिले थे। इस हिसाब से माना जा रहा है कि धनखड़ इस चुनाव में वेंकैया नायडू को पीछे छोड़ सकते हैं। UPA की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा उनको टक्कर दे रहीं हैं जहाँ  मार्गरेट अल्वा के पास कांग्रेस, DMK, RJD, NCP और समाजवादी पार्टी के वोट हैं। इन पार्टियों के वोटों की संख्या 139 हैं। इनके अल्वा झारखंड मुक्ति मोर्चा, TRS और आम आदमी पार्टी ने भी अल्वा को वोट देने का फैसला किया है। इन तीनों के 29 सांसद हैं। शिवसेना के उद्धव गुट के 9 सांसद अल्वा के साथ हैं।इस बीच PM मोदी ने अपना वोट डाल दिया है।इसके बाद तुरंत काउंटिंग होगी। देर शाम तक रिजल्ट आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *