news

क्या है चीन का मिशन ‘शांति’, यूक्रेन और रूस में समझौते के लिए मध्यस्ता की कोशिश में ‘ड्रैगन

सोमवार को चीन अपने एक विशेष दूत को यूक्रेन रूस और अन्य यूरोपीय शहरों का दौरा करने के लिए भेज रहा है। फरवरी 2022 में रूस के आक्रमण के बाद से वे यूक्रेन का दौरा करने वाले सबसे वरिष्ठ चीनी अधिकारी हैं। चीन खुद को शीर्ष साबित करने के लिए लगातार कोशिश मे रहता ही है। अब ये देश यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए मध्यस्ता करना चाहता है। इसी कड़ी में सोमवार को चीन अपने एक विशेष दूत को यूक्रेन, रूस और अन्य यूरोपीय शहरों का दौरा करने के लिए भेज रहा है

राजनीतिक समाधान पर होगी चर्चा

इस दौरे को लेकर चीनी विदेश मंत्रालय की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें यूक्रेन संकट के लिए “राजनीतिक समाधान” पर चर्चा करने की बात कही गई है। यूरेशियन मामलों के लिए चीन के विशेष प्रतिनिधि और रूस में पूर्व राजदूत ली हुई दो दिन के दौरे पर रहेंग। इस दौरान वे पोलैंड, फ्रांस और जर्मनी भी जाएंगे।

शांति वार्ता को बढ़ावा देना चाहता है चीन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य शांति वार्ता को बढ़ावा देना है। बता दें, फरवरी 2022 में रूस के आक्रमण के बाद से वे यूक्रेन का दौरा करने वाले सबसे वरिष्ठ चीनी अधिकारी हैं। उनकी ये यात्रा यूक्रेन के लिए काफी अहम मानी जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे रूस द्वारा यूक्रेन का कब्जाया हुआ हिस्सा शायद वापस मिलने में मदद मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *