newsदेशशिक्षा

Dog Attack Tips: आवारा कुत्तों से लगता है डर, तो ये 5 टिप्स करेंगे आपकी सुरक्षा

 लाइफस्टाइल डेस्क। Dog Attack Tips: कुत्तों को इंसानों से ज्यादा वफादार माना जाता है, जिसके लिए इनका उदाहरण काफी मशहूर है। यही नहीं इंसानों का सबसे अच्छा दोस्त भी कहा जाता है। लेकिन कई बार परिस्थितियां इससे उलट देखने को मिलती है। खासकर, आवारा कुत्तों के साथ। कई बार सुनने को मिलता है कि आवारा कुत्तों ने बच्चों और वयस्कों पर हमला कर दिया है। ये मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे बचना आवश्यक हो गया है। लेकिन इससे बचाव के लिए संकेतों को समझना महत्वपूर्ण है।

हालांकि, सभी आवारा कुत्ते आक्रामक नहीं होते हैं। लेकिन किसी तरह का डर उन्हें मनुष्यों पर हमला करने के लिए उकसा सकता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, जो कुत्ते के आसपास असहज महसूस करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। चलिए जानते हैं कि आवारा कुत्ते के हमले से बचने के लिए क्या उपाय हो सकते हैं।

आवारा कुत्तों के आसपास सुरक्षित रहने के तरीके दिए गए हैं:

1. भागें नहीं: आवारा कुत्ते से भागना उसे शिकार करने के लिए और ट्रिगर कर सकता है, जिससे कि वो और तेजी से आपका पीछा कर सकते हैं। ऐसा करने के बजाय कुत्ते पर नज़र रखते हुए धीरे-धीरे और शांति से दूर जाने की कोशिश करें।

2. आंखों के सीधे संपर्क से बचें: अगर आपका सामना किसी आवारा कुत्ते से होता है, तो उसके साथ सीधे नजरें मिलाने से बचें क्योंकि इसे वे खतरे के रूप में देख सकते हैं। ऐसा करने के बजाय शांत रहें और सामान्य दिखने वाले शारीरिक मुद्रा को बनाए रखने का प्रयास करें।

3. उचित दूरी बनाए रखें: आवारा कुत्तों से उचित दूरी बनाए रखें। खासकर अगर वे डरे हुए, आक्रामक या सुरक्षात्मक दिखाई देते हैं। अगर आपको किसी आवारा कुत्ते के पास से गुजरना पड़ रहा है, तो उचित दूरी के अलावा अपने और कुत्ते के बीच एक बैरियर जरूर रखें।

4. आक्रामक आवारा कुत्तों की सूचना दें: अगर आपके आस-पास या पड़ोस में कुछ आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, तो इसकी सूचना अपने स्थानीय पशु नियंत्रण या पशु कल्याण संगठन को जरूर दें।

5. सेफ्टी बैरियर इक्विप्मेंट का उपयोग करें: अगर आपके पास छाता या छड़ी जैसी कोई चीज़ है, तो इसकी मदद से आप अपने और कुत्ते के बीच एक रुकावट बना सकते हैं। इससे वे अपनी जगह पर रहेंगे और आप सुरक्षित रूप से वहां से दूर जा सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *