newsमनोरंजन

कांस’ में फिर चला सनी लियोनी के हुस्न का जादू, ब्लैक स्लिट ड्रेस में ‘कैनेडी’ स्टार ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

कांस’ में फिर चला सनी लियोनी के हुस्न का जादू, ब्लैक स्लिट ड्रेस में ‘कैनेडी’ स्टार ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

Cannes Film Festival 2023 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में जब से सनी लियोनी पहुंची हैं अपने एक से बढ़कर एक लुक से सभी का ध्यान खींच रही हैं। अब एक्ट्रेस ने ब्लैक ड्रेस में ब्लू कारपेट पर वॉक किया है।-टाउन की ‘बेबी डॉल’ कही जाने वाली सनी लियोनी अच्छे से जानती हैं कि उन्हें खुद को किस इवेंट में कैसे तैयार करना है। अपनी अदाओं से घायल करने वाली सनी लियोनी इन दिनों ‘कांस’ में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक तो आपको दीवाना ही बना देगा।

कांस’ में ब्लैक ड्रेस में सनी लियोनी का कातिलाना लुक

गुरुवार को सनी लियोनी ‘कांस फिल्म फेस्टिवल 2023‘ के amfAR गाला में शामिल हुईं। हमेशा की तरह एक्ट्रेस ने एक ग्लैमरस लुक चुना। सनी ने ब्लू कारपेट पर चलने के लिए एक वन शोल्डर थाई हाई स्लिट गाउन चुना था। उनका ये खूबसूरत गाउन फेमस फैशन डिजाइनर जीना जकी (Zeena Zaki) ने डिजाइन किया है।

कांस’ में क्यों पहुंची सनी लियोनी?

सनी लियोनी जल्द ही फिल्म ‘कैनेडी‘ में नजर आएंगी। इस फिल्म का प्रीमियर बुधवार को ‘कांस’ में हुआ था। सनी ने फिल्म की स्टार कास्ट के साथ ‘कांस’ में डेब्यू किया था। खास बात ये है कि मूवी को ‘कांस’ में 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।

कैनेडी’ प्रीमियर में सनी लियोनी का लुक

24 मई 2023 को ‘कांस फिल्म फेस्टिवल 2023‘ में ‘कैनेडी’ का प्रीमियर हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस ने वन-शोल्डर पेल पिंक साटन गाउन पहना था, जिसमें साइड कट और थाई स्लिट था। हाई हील्स, हेयर बन और रेड लिप्स में सनी लियोनी बेहद हसीन लग रही थीं।

बता दें कि सनी लियोनी की ‘कैनेडी‘ 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *