newsदेशमनोरजन

10 Years Of Bhaag Milkha Bhaag: किसी ने लिया एक रुपया तो किसी ने ग्यारह! फरहान अख्तर की फिल्म के 10 किस्से

10 Years Of Bhaag Milkha Bhaag राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित भाग मिल्खा भाग में फरहान अख्तर ने फ्लाइंग सिख का किरदार निभाया

इसके लिए उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन काफी चर्चा में रहा था। एथलेटिक बॉडी पाने के लिए उन्होंने कई महीनों तक मेहनत की थी। फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें हैं जो अक्सर इंटरव्यूज के जरिए बाहर आयीं। ऐसी ही बातें फिल्म की 10वीं सालगिरह पर।  दिवंगत एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक फिल्म भाग मिल्खा भाग ने 12 जुलाई को 10 साल सफर पूरा कर लिया। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी और बॉलीवुड की बेहतरीन बायोपिक की लिस्ट में शामिल है।

भाग मिल्खा भाग’, मिल्खा सिंह के जीवन में आई चुनौतियों और कड़ी मेहनत के साथ उनका सामना करने की कहानी है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभायी थी। उन्होंने जिस शिद्दत से इस किरदार को पर्दे पर उतारा और उसके लिए पर्दे के पीछे जो संघर्ष किया, वो आज भी याद किया जाता है। फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

भाग मिल्खा भाग’ के 10 किस्से

  • फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने इस बायोपिक के लिए बतौर फीस सिर्फ एक रुपया लिया था। उन्होंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा और उनकी टीम को अपने जीवन की छोटी से छोटी जानकारी बड़ी सहजता से दी, ताकि वे इस फिल्म की स्टोरी और इस मूवी को बारीकी से तैयार कर सकें।
  • उस एक रुपये के नोट की खासियत यह थी कि वो नोट 1958 में प्रिंट किया गया था। ये वही साल था, जब मिल्खा सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वतंत्र भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।
  • ‘भाग मिल्खा भाग’ में ‘बीरो’ का किरदार निभाने वाली सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए सिर्फ 11 रुपए फीस ली थी।
  • शायद ही किसी को पता होगा कि दिवंगत मिल्खा सिंह ने फरहान अख्तर को इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने वो जूते गिफ्ट किए थे, जिसे उन्होंने रोम ओलम्पिक्स के दौरान पहना था।
  • फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह के साथ रेस की थी। दरअसल, जब इस फिल्म के लिए रिसर्च के दौरान वो पहली बार मिल्खा से मिले तो उन्होंने रेस करने के लिए चैलेंज किया था।
  • पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल अयूब ने मिल्खा सिंह को ‘फ्लाइंग सिख’ की उपाधि तब दी थी, जब उन्होंने पाकिस्तान में एक काफी प्रचारित रेस जीती थी।
  • मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने फिल्म में ‘मिल्खा सिंह’ के कोच का किरदार निभाया था।
  • मिल्खा सिंह जैसी एथलेटिक फिजीक पाने के लिए फरहान अख्तर ने 18 महीने तक कड़ी मेहनत की थी।
  • पाकिस्तानी गायिका-अभिनेत्री मीशा शफी ने ‘भाग मिल्खा भाग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो पहले मीरा नायर की ‘द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट’ में काम कर चुकी थीं।
  • मिल्खा सिंह के पास साल 1960 भारत-पाकिस्तान एथलेटिक्स कॉम्पिटीशन से हिस्सा लेने का इन्विटेशन आया था, लेकिन वो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को अपने दिल से निकाल नहीं पा रहे थे, इसलिए उन्होंने यह न्योता ठुकरा दिया। फिर उन्हें प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने समझाया और पाकिस्तान जाने के लिए मनाया। मिल्खा सिंह ने पाकिस्तान में अब्दुल खालिक को हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *